Home Punjab>Amritsar Punjab News: जीजे ने साले का किया कत्ल, गिरफ्तार

Punjab News: जीजे ने साले का किया कत्ल, गिरफ्तार

0
Punjab News: जीजे ने साले का किया कत्ल, गिरफ्तार

तरनतारनः पंजाब में तरनतारन में स्थित पट्टी से बड़ी घटना का मामला सामने आया है। जहां पट्टी शहर में जीजा द्वारा अपने साले की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र पंजाब सिंह के रूप में हुई है। वही आरोपी की पहचान गुरप्रताप सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीजा और साला दोनों मठियाई के डिब्बे बनाने का काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रताप द्वारा साले गुरप्रीत सिंह का कत्ल करके शव को दबा दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी गुरप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक गुरप्रताप द्वारा साले के कत्ल करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या के कारणों और शव को आरोपी ने कहां छिपाया है उसके बारे में पता चल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here