Home Mohali Punjab News: किसानों ने रविवार को ट्रैफिक ठप्प करने का किया ऐलान

Punjab News: किसानों ने रविवार को ट्रैफिक ठप्प करने का किया ऐलान

0
Punjab News: किसानों ने रविवार को ट्रैफिक ठप्प करने का किया ऐलान

मोहालीः किसानों ने एक बार फिर से मांगो को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, किसान नेताओं ने पंजाब भर में 13 अक्टूबर को सड़कें जाम करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़के जाम की जाएंगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को किसानों द्वारा श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के साथ संयुक्त बैठक हाेंगी, जिसमें अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

किसान नेता कहना है कि उन्हें मजबूरी में ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है जिस कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से साथ देने की अपील की है। किसानों का कहना है कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार उनकी मांगों का हल नहीं कर रही है इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़क जाम कर पंजाब में ट्रैफिक ठप्प कर दिया जाए।

बता दें कि आज धान की खरीद ना हाेने के कारण किसान जत्थेबंदियों, आढ़तियों और राइस मिल एसोसिएशन की आज चंडीगढ़ में एक बैठक हुई। दरअसल, धान मंडियों में जा रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं हाे पा रही हैं। जिसके बाद ये फैसला लिया गया हैं। जिसमें यह फैसला लिया गया कि पूरे पंजाब में 13 अक्टूबर को 12 से 3 बजे तक सड़क काे बंद कर दिया जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here