Home National नोएल टाटा को मिली Tata Trusts की जिम्मेदारी, जानें रतन टाटा से किया है रिश्ता, कितनी है उनकी नेटवर्थ

नोएल टाटा को मिली Tata Trusts की जिम्मेदारी, जानें रतन टाटा से किया है रिश्ता, कितनी है उनकी नेटवर्थ

0
नोएल टाटा को मिली Tata Trusts की जिम्मेदारी, जानें रतन टाटा से किया है रिश्ता, कितनी है उनकी नेटवर्थ

मुंबई। Noel Tata, Tata Trust Chairman: रतन टाटा के निधन के बाद उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए टाटा ट्रस्ट की बोर्ड बैठक हुई। इस बैठक में नोएल टाटा के नाम पर मुहर लगी है। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, साथ ही वह, सर दोराबजी के ट्रस्टी भी हैं। बैठक में ये फैसला सभी के सहमति से लिया गया। ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के पास सामूहिक रूप से टाटा संस का स्वामित्व है। रतन टाटा (86) का बुधवार रात निधन हो गया था, जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। खुदरा कारोबार ट्रेंट के प्रमुख नोएल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके निधन के बाद, टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा को सौंपने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में हुई एक मीटिंग में सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई है।

बता दें कि नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा समूह की कई कंपनियों जैसे ट्रेंट और वोल्टास के वर्तमान चेयरमैन भी हैं। वहीं समूह में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत दावेदार बना दिया था। जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी दे दें कि नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं, जो टाटा संस में 66% की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here