Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कंचक पूजन पर Arjun Award से सम्मानित बीबी के Trust Unique Home पहुंचे गायक Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

Jalandhar News: कंचक पूजन पर Arjun Award से सम्मानित बीबी के Trust Unique Home पहुंचे गायक Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कंचक पूजन पर Arjun Award से सम्मानित बीबी के Trust Unique Home पहुंचे गायक Mankirt Aulakh, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कंचक पूजन पर पंजाबी गायक मनकीरत औलख जालंधर यूनिक होम पहुंचे। जहां उन्होंने कंचक के पांव धोए। इस दौरान गायक मनीकरत औलख ने कहा कि वह यूनिक होम पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने बच्चों या बच्चियों को फेंक जाता है तो उन बच्चों को वहां से उठाकर उनकी परविश करते हुए बड़ा स्कूल-कॉलेज में यूनिक होक द्वारा पढ़ाया जाता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए यूनिक होम ट्रस्ट के बारे में जानाकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उनके साथ मौजूद ट्रस्ट को बीबी द्वारा चलाया जा रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

उनके कहा कि सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक यहां बच्चों को रखा जाता है और उसकी परविश की जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि एक साल पहले एक बेबी गर्ल्स हमने 60 फीट गहरे गड्ढे से रेस्क्यू करके निकाली थी। उन्होंने कहा कि किसी ने बच्ची को बोरी में डालकर उस गहरे गड्ढे में गिरा दिया था। जिसके बाद किसान द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस दौरान गड्ढे से निकाली गई बच्ची को ट्रस्ट द्वारा परविश की गई। वहीं कुछ समय पहले घर में पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया था, क्यों कि उसके घर में पांचवीं बार बच्ची पैदा हुई थी। जिसके बाद उस बच्ची की परविश भी ट्रस्ट ने की थी। उन्होंने कहा कि यही ट्रस्ट का काम है कि वह ऐसे बच्चों को लाकर उनकी देखभाल करते है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की बीबी ने बताया कि उनके ट्रस्ट से बच्चे जालंधर के मशहूर स्कूलों सहित कनाडा जैसी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे है। इस दौरान उन्होंने लोगों से बच्चों को ना मारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर वह बच्ची की परविश नहीं कर सकते तो वह उनसे संपर्क कर सकते है और ट्रस्ट खुद उन बच्चियों की देखभाल करेंगा। वहीं मनकीरत औलख ने बताया कि इस ट्रस्ट की बीबी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसके बाद मनकीरत औलख द्वारा ट्रस्ट को कंजक पूजन के दिन 5 लाख रुपए डोनेट किए गए। इस दौरान मनकीरत औलख ने अन्य गायकों से भी इस ट्रस्ट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here