Jalandhar News : ATP सुषमा के कार्यकाल दौरान वैस्ट हल्के में अवैध निर्माणों की आई बाढ़

विपन ड्रीम होम्स की अवैध कालोनी पर किसकी है मेहरबानी, जल्द होगा खुलासा

जालंधर (अनिल वर्मा) : वैस्ट हल्के में आज बिल्डिंग विभाग ने दस्तक देकर कई अवैध कालोनियों सहित डीलरों की कोठियों को नोटिस जारी काम बंद करवा दिया है। यह कारवाई लैदर कांप्लैक्स रोड पर स्थित राजा गार्डन में बनाई जा रही दुकानों, पन्नू विहार में डीलरों द्वारा 2-2 मरले में बनाए जा रहे 12 मकानों तथा 3 दुकानों खिलाफ की गई। यहां कारवाई करते हुए एटीपी सुखदेव ने काम बंद करवा कर सभी को नोटिस जारी कर दिया है क्यास लगाया जा रहा है कि इसी सप्ताह वैस्ट हल्के के कई प्राप्टी डीलरों को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि ज्यादातर निर्माण 4 से 5 महीने पुराने दिखाई दे रहे हैं जिसमें कई बन कर तैयार भी हो चुके हैं। एटीपी सुखदेव को यह सैक्टर का चार्ज मिले दो सप्ताह का समय ही बीता है इससे पहले यह सैक्टर कई महीनों तक एटीपी सुषमा दुग्गल के पास रहा मगर उन्होने अपनी तैनाती दौरान किसी एक भी अवैध निर्माण को न तो बंद करवाया और नही किसी को नोटिस जारी किया। जिसमें भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है तो क्या ये सभी अवैध निर्माण एटीपी सुषमा दुग्गल ने निजीस्वार्थ पूरा करने के लिए करवाए और नगर निगम को धौखा दिया? एटीपी सुखदेव भी एक नेता को खुश करने के लिए पिक एंड चूज की नीति अपना कर सिर्फ उन्ही अवैध बिल्डिंगो का काम बंद करवा रह है जिनकी सूचि भी उक्त नेता द्वारा जारी की जाती है। काला सिंघा रोड पर स्थित ऐसी दस से ज्यादा बड़ी बड़ी बिल्डिंगें हैं। जोकि सिफारिश के बूते बनवाई गई इनका कोई भी नक्शा पास नहीं करवाया गया इसी रोड के आगे कोट सदीक के समीप एक विपन होम्स के नाम पर 5 एकड़ की अवैध कालोनी काटी जा रही है जहां 20 से 25 कोठियां तैयार करवा कर नेता के करीबी प्राप्टी डीलर मालामाल हो रहे हैं। इस सबंधी निगम कमिशनर गौतम जैन के पास कई शिकायतें भी पहुंची मगर नेता के दबाव के चलते उन शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है जल्द ही यह मामला अदालत में पेश हो सकता है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img