Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दशहरे पर्व के दिन हमलावारों ने कांग्रेस प्रधान की गाड़ी पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: दशहरे पर्व के दिन हमलावारों ने कांग्रेस प्रधान की गाड़ी पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: दशहरे पर्व के दिन हमलावारों ने कांग्रेस प्रधान की गाड़ी पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

पंजाब में कल जारी हुआ था रेड अलर्ट

लुधियानाः देश भर में दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसी के तहत शहर में 900 कर्मियों को तैनात किया है। लेकिन रेड अलर्ट के बावजूद सरेआम गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी जिला प्रधान संजय तलवाड़ की गाड़ी पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है। संजय तलवाड़ का जनपथ स्टेट में घर है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना संजय तलवाड़ की कोठी के बाहर हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि देर रात संजय तलवाड़ की घर के बाहर गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान हमलावारों द्वारा गाड़ी पर हमला किया गया। घटना का गाड़ी के शीशे टूटने पर पता चला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here