Home Punjab>Ludhiana Punjab बंद की कॉल को लेकर किसान नेताओं पर भड़के Ravneet Bittu, देखें वीडियो

Punjab बंद की कॉल को लेकर किसान नेताओं पर भड़के Ravneet Bittu, देखें वीडियो

0
Punjab बंद की कॉल को लेकर किसान नेताओं पर भड़के Ravneet Bittu, देखें वीडियो

सुनील जाखड़ की प्रधानगी को लेकर बिट्टू ने कही ये बात

लुधियानाः केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने आज प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं पर एक बार फिर से निशाना साधा है। दरअसल, चंडीगढ़ में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे से चक्का जाम करने का ऐलान किया गया। इस मामले को लेकर रवनीत बिट्टू ने कहा कि किसान नेता अपनी नेता गिरी चमकाने में लगे हुए है। उन्होंने कहाकि नेता अपनी लीडरी चमकाने के लिए कल धरना लगा रहे है। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे किसान ऐसा नहीं करते। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कहा कि इसके बाद पंजाब की जनता भी 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार हो रही है। बिट्टू ने कहा कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रगति को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस और किसान नेताओं ने बाधित किया है। उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब से गंदगी साफ हो रही है और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ उनके अध्यक्ष हैं लेकिन जब तक उनका मन प्रधानगी पद पर है, वह ही अध्यक्ष रहेंगे और बाकी उनके बड़ी लीडरशीप के नेतृत्व द्वारा फैसला लिया जाना है। पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए बिट्टू ने कहा कि धान खरीद के लिए केंद्र सरकार पहले ही 44 हजार करोड़ रुपये दे चुकी है, लेकिन पंजाब सरकार की लापरवाही के कारण किसानों का धान मंडियों में खराब हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here