Home National पूर्व MP को Gang-rape की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती

पूर्व MP को Gang-rape की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती

0
पूर्व MP को Gang-rape की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को धमकी भरा लेटर मिला है। लेटर में नवनीत को गैंगरेप की धमकी दी गई है। साथ ही कहा कि, उनके घर के सामने गाय को काटा जाएगा। पत्र भेजने वाले ने खुद का नाम आमिर बताया है। उसने 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी है। साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा। आरोपी ने लेटर में अपना फोन नंबर भी लिखा है।

लेटर में नवनीत राणा को लेकर कई और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उनके पति रवि राणा के लिए अभद्र बातें लिखी गईं। रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने राजापेठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवनीत राणा एक फिल्म एक्ट्रेस और राजनेता हैं। साल 2014 में एनसीपी के टिकट से अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here