Home Haryana Truck ने Bike को मारी टक्कर, महिला की मौत, 2 घायल

Truck ने Bike को मारी टक्कर, महिला की मौत, 2 घायल

0
Truck ने Bike को मारी टक्कर, महिला की मौत, 2 घायल

हरियाणा : ट्रक और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। करनाल के नेशनल हाइवे के पास पर ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर लाडवा से पानीपत की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

गंभीर अवस्था में घायल महिला को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जबकि मृतक महिला को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गलोल माजरा निवासी बाइक चालक ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी और बुआ के साथ बाइक पर सवार होकर लाडवा से पानीपत की तरफ जा रहा था। मैं अपनी साइड में चल रहा था।  फ्लाई ओवर से पहले ही पीछे से ट्रक आया और टक्कर मार दी।

जिसके बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मेरे पीछे बैठी पत्नी रानी व बुआ सड़क पर जा गिरी। ट्रक उसकी पत्नी के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई है। नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। बुजुर्ग महिला व घायल बाइक चालक को अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here