Home Himachal दर्दनाक हादसा : Truck ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत

दर्दनाक हादसा : Truck ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत

0
दर्दनाक हादसा : Truck ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत

ऊना : जिला के अंतर्गत आते बंगाणा क्षेत्र में ऊना-बड़सर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई।  यह घटना कोटला खास के पास हुई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय दिनेश और 18 वर्षीय सागर निवासी गांव धुंदला के तौर पर हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक बाइक पर पैट्रोल भरवाने के लिए बंगाणा पैट्रोल पंप जा रहे थे कि इस दौरान यह हादसा हो गया।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी बलविंद्र कुमार (45) निवासी गांव कोटला के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बलविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर बंगाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके आगे एक मोटरसाइकिल जा रहा था, जिस पर दिनेश और सागर बैठे हुए थे। बलविंद्र के अनुसार उसने जैसे ही ओवरटेक किया तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव पुन्दर तहसील बड़सर व जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक संजीव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लठियानी के पास काबू कर लिया। एएसआई अतुल कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनास्थल की जांच की और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here