Home Punjab Punjab News: भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद

Punjab News: भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद

0
Punjab News: भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद

अमृतसरः रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला महानगर से सामने आ रहा है। जहां पर एक भतीजे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने चाचा पर जानलेवा हमला किया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भतीजे ने उस पर जानलेवा हमला किया है। और भतीजे ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। इस सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि उसने और उसके साथियों ने हमारे घर पर हथौड़े से हमला किया है।

जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार पर उनके भतीजे द्वारा एक बार नहीं बल्कि चार बार हमला किया जा चुका है। उन्होंने बेटे पर भी लाठी से हमला किया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में कराया गया। वहीं आगे बताते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, कि उनके द्वारा इस तरह का हमला किया गया हो। इससे पहले भी अपने साथियों द्वारा हम पर हमला किया गया है। हमने लगातार प्रशासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। पीडि़त परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कि है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में की शिकायत ले ली गई है और मामूली विवाद के दौरान दोनों घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि हम सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। सभी सीसीटीवी पहलुओं की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here