Home Punjab>Firozpur Punjab News: गला घोंटू बीमारी से 4 साल की बच्ची की मौत, देंखे वीडियो

Punjab News: गला घोंटू बीमारी से 4 साल की बच्ची की मौत, देंखे वीडियो

0
Punjab News: गला घोंटू बीमारी से 4 साल की बच्ची की मौत, देंखे वीडियो

स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में शुरू किया सर्वे

फिरोजपुर। जिले में गला घोंटू बीमारी से चार साल की बच्ची की मौत हो गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं और आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग ने आवा बस्ती और बोरिया वाली बस्ती में बीमारी का सर्वे करना शुरू कर दिया है। प्रभावित बच्चों की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले रेखा नाम की एक लड़की की उक्त बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसे इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां से उसे फरीदकोट मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और इन बस्तियों में एक से सात साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है और कितने बच्चों में इस बीमारी के लक्षण हैं इसका सर्वे शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here