Home International School पर हवाई हमला, बच्चों सहित 20 की मौत

School पर हवाई हमला, बच्चों सहित 20 की मौत

0
School पर हवाई हमला, बच्चों सहित 20 की मौत

नई दिल्ली : इजरायल ने एक बार फिर गाजा में एयर स्ट्राइक की है। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार इजरायल के इस हवाई हमले में आश्रय-स्थल बने मध्य गाजा स्थित एक स्कूल में बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार मध्य गाजा में यह स्कूल एक आश्रय स्थल बना हुआ था। यहां इजरायल ने रॉकेट से हमला किया और कम से कम 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। यह स्कूल गाजा में साल भर से चल रहे युद्ध के कारण विस्थापित हुए कई फिलिस्तीनियों में से कुछ को आश्रय दे रहा था।

शवों को नुसेरात के अल-अवदा अस्पताल और देर अल बलाह के अल-अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया। रविवार रात के हमले में नुसेरात में दो महिलाओं की भी मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल की बमबारी और गाजा पर उसके जमीनी आक्रमण में 42,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जो आतंकवादियों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता है। इजरायल में ड्रोन हमले में लगभग 60 लोग घायल हुए हैं। बचाव सेवा ने कहा कि बिनयामीना शहर में हुए ड्रोन हमले में लगभग 60 लोग घायल हुए हैं और चार सैनिकों की मौत हुई है।

लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इजरायल की उन्नत वायु-रक्षा प्रणालियां इतनी मजबूत मानी जाती है कि ड्रोन या मिसाइल हमले में इतनी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका नहीं के बराबर रहती है। इजरायली मीडिया ने बताया कि रविवार को लेबनान से दो ड्रोन दागे गए। इजरायली सेना का कहना है कि एक ड्रोन को मार गिराया गया। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों में शामिल लोग आम नागरिक हैं या सैनिक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here