Highlights:
- पंजाब पुलिस ने 43 अवैध ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ FIR दर्ज की।
- सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरियों के विज्ञापन देकर एजेंसियां युवाओं को कर रही थीं गुमराह।
- पुलिस ने सभी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।

फर्जी विज्ञापनों से युवाओं को फंसाने का खेल
ADGP (NRI अफेयर्स) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि इन एजेंसियों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नौकरियों के आकर्षक विज्ञापन देकर युवाओं को निशाना बनाया। जांच के बाद पाया गया कि इनमें से कई एजेंसियां बिना Emigration Act, 1983 के तहत वैध रिक्रूटिंग एजेंट (RA) लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। ADGP ने कहा, “हमने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन एजेंसियों के विज्ञापनों की निगरानी की और उनकी प्रमाणिकता की गोपनीय रूप से जांच की। फर्जी पाए जाने पर इन एजेंसियों के खिलाफ विभिन्न NRI पुलिस थानों में FIR दर्ज की गई।” पंजाब पुलिस ने अगस्त और सितंबर में दर्ज 26 FIR में शामिल 34 में से 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। ADGP सिन्हा ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी ट्रैवल एजेंट को पैसे या दस्तावेज देने से पहले उसके लाइसेंस की जांच जरूर करें। “केवल प्रमाणित एजेंसियों से ही संपर्क करें और हमेशा RA लाइसेंस की वैधता की जांच करें,” उन्होंने कहा।अवैध एजेंसियों की सूची और उनका लोकेशन
- One Point Services, Kharar, SAS Nagar
- Sai Angel Group, Sector-78, SAS Nagar
- Bharat Immigration, Fatehgarh Sahib
- Mastermind Immigration, Rupnagar
- AVP Immigration, Bathinda
- Sky Bridge Immigration, Bathinda
- Getway Immigration, Patiala
- Master Immigration, Rajpura, Patiala
- Humble Immigration, Amritsar
- The Humble Immigration, Ludhiana
- EVAA Immigration, Ludhiana
- Kaur Immigration Centre, Moga
- Shiv Consultancy, Amritsar
- Ahuja Immigration, Taran Taran
- JMC Amritsar, 100FT Road, Amritsar
- Rudraksh Immigration, Mohali
- Unique Enterprises, Mohali
- Saini Associates, Rupnagar