Home Entertainment Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रॉयल लुक में लूटी महफिल

Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रॉयल लुक में लूटी महफिल

0
Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रॉयल लुक में लूटी महफिल

मुंबई। लैक्मे फैशन वीक X FDCI 2024 में ग्रैंड फिनाले में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने अपने ताजा कलेक्शन को पेश किया है। इस दौरान उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन किए गए एक खूबसूरत काले लहंगे में रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में वॉक किया। इस इवेंट ने न सिर्फ फैशन प्रेमियों को आकर्षित किया, बल्कि अनन्या के क्लासी स्टाइल और आत्मविश्वास ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा श्रद्धा कपूर, सुष्मिता सेन आदि ने भी अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लिया।

ब्लैक ड्रेस दिखी अन्नया पांडेय
अभिनेत्री एवं लैक्मे की मॉडल अनन्या पांडे, रोहित बल के इस संग्रह के लिए ‘शो स्टॉपर’ बनीं। बल के इस संग्रह में मखमली लहराते कपड़ों पर जटिल कढ़ाई और चटख रंगों का प्रयोग शामिल था, जो ब्रह्मांड के रहस्यों को दर्शाते थे। नाजुक फूलों की आकृतियां जीवन में भरे रंगों का प्रतीक थीं तथा उनका हर परिधान कली के फूल बनकर खिलने और तारों से जगमग आकाश के नीचे झिलमिलाती रोशनी के सफर को बयां करते थे। बल ने ‘‘कायनात’’ को कुदरत के चमत्कारों का सफर करार दिया है जिसमें जीवन और खूबसूरती के खिलने का जश्न मनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here