जालंधर, ENS: पंजाब में आज पंचायती चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वहीं आज जालंधर में पंचायती चुनाव के 815033 वोटर्स सरपंच सहित अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसको लेकर 1209 पोलिंग स्टेशन बनाये गए है। बता दें कि जालंधर मे कुल 880 पंचायतें हैँ जिनमे से 695 में वोटिंग हो रही है जबकि 195 पंचायतों को पहले ही सर्वसमिति से चुना जा चुका है।