Home Punjab>Amritsar Punjab News: पोलिंग बूथ के बाहर हुआ झगड़ा, चली गोलियां, एक घायल

Punjab News: पोलिंग बूथ के बाहर हुआ झगड़ा, चली गोलियां, एक घायल

0
Punjab News: पोलिंग बूथ के बाहर हुआ झगड़ा, चली गोलियां, एक घायल

तरनतारनः पंजाब में आज सुबह 8 बजे से पंचायती चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। इस दौरान राज्य में कई गांवों पर वोटिंग रुकने के मामले सामने आ रहे है। वहीं पंचायत चुनाव के बीच तरनतारन के गांव सोहल सैन भगत में फायरिंग होने की घटना सामने आई है, जहां पोलिंग बूथ के बाहर गोलियां चल गई।

जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े होने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां तक चल गई, जिस कारण एक गोली वहां खड़े शख्स को लग गई, जो गंभीर गायल हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, जो घटनास्थल का जायजा ले रही है। घायल व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति की टांग पर गोली लगी है। जिसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद पोलिंग बूथ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम को ही मतगणना होगी। राज्य में कुल 13937 पंचायतें है, जिसमें 1.33 करोड़ वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव EVM मशीन नहीं बल्कि बैलेट पेपर से हो रहे है। वहीं पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here