Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा में सीएम मान सहित ये मंत्री होंगे शामिल

Jalandhar News: भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा में सीएम मान सहित ये मंत्री होंगे शामिल

0
Jalandhar News: भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा में सीएम मान सहित ये मंत्री होंगे शामिल

जालंधर, ENS: भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव के संबंध में आज जालंधर में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते शहर के कुछ रास्ते बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक, लव कुश चौंक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौंक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, शीतला मंदिर, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में समाप्त होगी।

वहीं भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में सीएम भगवंत मान सहित कई मंत्री शामिल हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री हरभजन सिंह ETO, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मंत्री मोहिंदर भक्त जालंधर शोभा यात्रा में शामिल होंगे। जबकि मंत्री रवजोत सिंह जालंधर और होशियारपुर में शोभायात्रा में शामिल होंगे।

इसी तरह पंजाब के अन्य मंत्री भी विभिन्न जिलों में शोभा यात्रा में आज शामिल हो रहे है। जिसमें मंत्री अमन अरोड़ा सुनाम में, मंत्री हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब में, मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध लुधियाना में, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया साहनेवाल में, मंत्री बलबीर सिंह पटियाला में और मंत्री लालजीत भुल्लर पट्टी में शोभायात्रा और जागरण में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here