Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सरपंची चुनाव मे इस गांव में 2 वोट से जीते राजविंदर धालीवाल, देखें वीडियो

Jalandhar News: सरपंची चुनाव मे इस गांव में 2 वोट से जीते राजविंदर धालीवाल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: सरपंची चुनाव मे इस गांव में 2 वोट से जीते राजविंदर धालीवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में बीते दिन पंचायती चुनाव करवाए गए। वहीं चुनाव के नतीजे देर रात आए। चुनावी नतीजों में गांव ईसपुर में प्रत्याशी राजविंदर धालीवाल दूसरी बार सरपंच बनें। इस चुनाव में कांटे की टक्कर में राजविंदर धालीवाल ने 2 वोटों से जीत हासिल की। राजविंदर की जीत की खुशी में देर रात गांव वासियों में खुशी का माहौल पाया गया।

इस दौरान राजा के नाम के नारे लगाते हुए लोगों ने पटाखें चलाकर और डोल की थाप पर भांगड़ा डालकर जश्न मनाया। बता दें कि राजा के पिता भी पंच रह चुके है। मामले की जानकारी देते हुए धालीवाल ने बताया कि गांव में उन्होंने काफी काम किए है, जिसमें पक्की गलियां, बच्चों के खेलने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट और पानी अच्छी व्यवस्था शामिल है। उन्होंने कहा कि गांव के लिए किए गए विकास कार्यों के चलते लोगों ने उसे दूसरी बार सरपंच बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here