Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: MP Charanjit Channi ने केंद्रिय एजेंसियों पर उठाए सवाल, Moosewala के कत्ल को बताया राजनीतिक, देखें वीडियो

Jalandhar News: MP Charanjit Channi ने केंद्रिय एजेंसियों पर उठाए सवाल, Moosewala के कत्ल को बताया राजनीतिक, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: MP Charanjit Channi ने केंद्रिय एजेंसियों पर उठाए सवाल, Moosewala के कत्ल को बताया राजनीतिक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं इस शोभायात्रा में कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब वासियों को इस प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर लोगों को बधाई दी। बीते दिन श्री अकाल तख्त साहिब में 5 सिंह साहिबानों की बैठक में विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अकाली दल पार्टी से 10 साल के निष्कासित करने का आदेश दिया गया, इस मामले को लेकर सासंद चन्नी ने कहा कि जत्थेदार साहिब और अकाल तख्त साहिब एक वह पोस्ट है इसे श्री गुरु हरगोबिंद सिंह ने गद्दी चलाई।

उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिब या अकाल तख्त या दूसरे तख्तों के जत्थेदार साहिबान पर कोई भी व्यक्ति उंगली नहीं उठा सकता। चन्नी ने कहा कि उनसे कोई किसे भी तरह का सवाल नहीं कर सकता, उनकी सर्वोच्चता है। चन्नी ने कहा कि सिख कौम उनका पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहाकि अगर कोई उन पर उंगली उठाएंगा तो जो जत्थेदार साहिब का आदेश होगा हम उसकी पालना करेंगे। वहीं जत्थेदार साहिब की वल्टोहा द्वारा की गई रिकार्डिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जत्थेदार पर किसी भी तरह से उंगली उठाना ही गलत है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उंगली उठाई है तो वह सजा का हकदार है। वहीं भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आने के मामले में चन्नी ने कहा कि भारत और कनाडा के साथ नाखून-मांस का रिश्ता है। ऐसे में वह किसी भी तरह का दोनों देशों के साथ रिश्ता खराब नहीं करना चाहते।

चन्नी ने कहा कि इस समय भारी मात्रा में पंजाबी कनाडा में रह रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मसले को जल्द बैठकर सुलझाना चाहिए। दरअसल, खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत के रिश्तों में खटास आई है, इस मामले को लेकर चन्नी ने कहा कि गैंगस्टर को पैदा कौन कर रहा है, चन्नी ने कहा कि बिल्ली थैले से बाहर आ रही है जो अब बात साफ हो रही है। चन्नी ने कहा कि इसमें केंद्रिय एजेंसियों की इनवालवमेंट है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके है कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल जो हुआ है वह राजनीतिक है और यह बात अब लोगों को कुछ दिनों में पता लग जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here