Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कार सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

Punjab News: कार सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

0
Punjab News: कार सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कैलाश नगर रोड से मामला सामने आया है। जहां पर एक बुर्जुग दंपती पर कार सवार व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला किया। बताया जा रहा है कि दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कार सवार व्यक्ति पर भी बुर्जुग दंपती के परिजनों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा खूनी झड़प हुई। गाड़ी चालक का नाम विक्की जेड बताया जा रहा है जो घायल हुआ है। दूसरे पक्ष के बुर्जुग दंपती नरिंदरपाल सिंह और मनप्रीत कौर भी घायल हुए है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर ने बताया कि वह परिवार के साथ मेला देखने जा रहे थे। मेले से वापस आ ही रहे थे। तभी कार चालक ने एक्टिवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। इतने में दुकान पर बैठे नरिंद्रपाल सिंह ने कार चालक विक्की जेड को सिर्फ नुकसान की भरपाई करने को बोला। गुस्से में आए विक्की जेड ने गाड़ी से दात निकाल कर उन पर हमला कर दिया। पत्नी मनप्रीत उन्हें बचाने गई तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि विक्की जेड पर नरिंद्रपाल सिंह के बेटे और उसके कुछ दोस्तों ने हमला कर दिया। जिस कारण वह विक्की जेड भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंच थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here