Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट से लगा झटका

Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट से लगा झटका

0
Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट से लगा झटका

जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस भारत भूषण आशु को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर किया था। दरअसल, भारत भूषण आशु पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के अनाज ढुलाई टेंडर घोटाले के आरोप हैं। वहीं टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की बेल पर बुधवार को स्पेशल कोर्ट (एडिशनल सेशन जज डीपी सिंगला) की कोर्ट में सुनवाई हुई।

दरअसल, आशू द्वारा अपने वकील के माध्यम से लगाई गई जमानत की अर्ज़ी पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने जमानत की अर्ज़ी को खारिज कर दिया है। अब इस मामले में पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

बता दें कि भारत भूषण आशु 2017 से 2022 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उनके रहते अनाज ढुलाई को लेटर हुए टेंडर आवंटन में करीब दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। विजिलेंस की जांच में पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थीं। जिस संबंधी केस में आशु आजकल जेल में बंद हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here