Home Punjab Punjab News: BKU जत्थेबंदियों ने करवाया Toll Free, देखें वीडियो

Punjab News: BKU जत्थेबंदियों ने करवाया Toll Free, देखें वीडियो

0
Punjab News: BKU जत्थेबंदियों ने करवाया Toll Free, देखें वीडियो

अमृतसरः किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां द्वारा धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में आज पंजाब भर में टोल प्लाजा फ्री करवाने का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर बीकेयू उगराहां जत्थेबंदी द्वारा आज जंडियाला गुरु के पास टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया गया। इस दौरान किसानों द्वारा मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जा रहा है।


किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए टोल कर्मियों को टोल पर अगर कोई काम चल रहा है तो उसे बंद करने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडियों में धान की खरीद ना होने को कट लगने से परेशान होकर उनके द्वारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को बंद करने के ऐलान के बाद किसानों द्वारा आज दोबारा खोल दिया गया है।

दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर मौजूद किसानों के साथ बातचीत करके प्रशासन से उनकी मांगो को हल करवाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद किसान नेता ने कहाकि 48 घंटे के लिए लाडोवाल टोल प्लाजा को खोला जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहाकि लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाए गए धरने को 48 घंटों के लिए स्थगित किया जा रहा है, अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो दोबारा से प्रदर्शन किया जाएंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here