Home Sports New Zealand के खिलाफ Team India का शर्मनाक रिकॉर्ड, 46 रनों पर ऑलआउट, खाता भी नहीं खोल पाए 5 बल्लेबाज

New Zealand के खिलाफ Team India का शर्मनाक रिकॉर्ड, 46 रनों पर ऑलआउट, खाता भी नहीं खोल पाए 5 बल्लेबाज

0
New Zealand के खिलाफ Team India का शर्मनाक रिकॉर्ड, 46 रनों पर ऑलआउट, खाता भी नहीं खोल पाए 5 बल्लेबाज

नई दिल्लीः भारतीय बैटर्स ने बेंगलुरू टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सामने बुरी तरह सरेंडर कर दिया है। भारतीय टीम इस टेस्ट मैच में महज 46 रन पर आउट हो गई है। यह टीम इंडिया का भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे छोटा स्कोर है। भारत के 5 बैटर्स खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके। विलियम ओरूक ने 4 और टिम साउदी ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत का यह फैसला उल्टा पड़ गया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पिच की नमी और ओवरकास्ट कंडीशन का पूरा फायदा उठाया। कीवी पेसर्स ने भारत को रिकॉर्ड 49 रन पर आउट कर दिया। यह भारत का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर है।

यह भारत का ओवरऑल लोएस्ट स्कोर 36 रन है। ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में एडिलेड में खेले गए मुकाबले में भारत को इस स्कोर पर समेटा था। भारतीय टीम का दूसरा सबसे छोटा स्कोर 42 रन है। भारतीय टीम 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 42 रन पर सिमट गई थी। स्पष्ट है कि भारतीय टीम 36 और 42 रन पर विदेशों में आउट हुई है। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम अपने ही घर पर 50 रन के भीतर सिमटी है। टीम इंडिया का भारतीय सरजमीं पर इससे पहले लोएस्ट स्कोर 75 रन था। वेस्टइंडीज ने 1987 में दिल्ली टेस्ट में भारत को 75 रन पर आउट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here