Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: किसानों ने किया Highway जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

Jalandhar News: किसानों ने किया Highway जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: किसानों ने किया Highway जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां द्वारा धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में आज पंजाब भर में टोल प्लाजा फ्री करवाने का ऐलान किया गया था। इसी के चलते फिल्लौर में किसानो द्वारा आज हाईवे जाम किया गया। वहीं किसानों द्वारा हाईवे जाम करने से भारी जाम लग गया। इस दौरान हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता जरनैल सिंह मोतीपुर, कमलजीत सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में धान लेकर बैठे हैं, लेकिन धान अभी तक उठाया नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि मंडियों में धान उठाने के लिए जगह नहीं है।

किसान नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान हाईवे को अनिश्चित काल के लिए जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने डीसी जालंधर और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन हमारी एक भी बात नहीं मानी गई। जिसके बाद आज उनके द्वारा हाईवे को जाम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here