ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 398 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 61,600/- रूपये वसूल किए गए। वहीं जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना ऊना व बंगाणा के पुलिस मुलाजिमों ने 04 वाहनों का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 24,700/- रुपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1800/- रूपये वसूल किए गए।