Home Health क्यों झड़ते हैं बाल? जानें कंघी करने का सही तरीका

क्यों झड़ते हैं बाल? जानें कंघी करने का सही तरीका

0
क्यों झड़ते हैं बाल? जानें कंघी करने का सही तरीका
हेल्थः बाल किसे पसंद नहीं होते हैं। महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लिए बहुत मायने रखते हैं। क्योंकि इस पर उनका ओवरऑल लुक डिपेंड करता है। ऐसे में लोग इनका ख्याल रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। लेकिन जाने-अनजाने कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे बालों को बहुत नुक्सान होता है। ऐसी ही एक गलती है बालों को गलत तरीके या बहुत ज्यादा कंघी करना। ज्यादा कंघी करने से बालों को नुक्सान होता है। जितना आप बाल झाड़ेंगे, ये टूटेंगे, कमजोर होंगे। चलिए जानते हैं अधिक कंघी करने से बालों को क्या नुक्सान हो सकता है, कब और कितनी बार करनी चाहिए कंघी। देखभाल की कमी से बाल टूटते हैं। डैंड्रफ, हॉर्मोनल प्रॉब्लम, शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बालों को नुक्सान होता है। ज्यादा कंघी करने से भी कुछ लोगों को हेयर फॉल की समस्या होती है। जिन लोगों के बाल बहुत पतले होते हैं उन्हें बालों को ज्यादा कंघी करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों के बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। जल्दी-जल्दी कंघी करने से स्कैल्प को नुक्सान पहुंचता है।

बालों में कैसे करनी चाहिए कंघी

जब आपको लगे कि आपके बाल उलझे हुए हैं तो ही कंघी करें। बालों को हर समय खुला ना रखें। इससे ये उलझेंगे नहीं और आपको बार-बार कॉम्ब नहीं करनी पड़ेगा। पुरुषों के बाल छोटे होते हैं, ऐसे में वे कंघी ना भी करें तो चलेगा। महिलाओं के बाल बहुत घने, लंबे हैं तो बेहतर होगा कि इन्हें बांधकर रखें। दिन भर में दो बार बालों को कंघी करना काफी है। घुंघराले बालों को भी दो बार कंघी करें। कंघी हमेशा चौड़े, मोटे दांतों वाली ही खरीदें। क्वालिटी का ध्यान रखें। कभी भी शैम्पू करने के बाद गीले बालों में कंघी ना करें। इससे बाल अधिक टूटते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here