Home Himachal>Baddi किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार

किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार

0
किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार

नालागढ़सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों-बागवानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं कार्यान्वित की जा रही है। राम कुमार चौधरी आज नालागढ़ में आयोजित अखिल भारतीय किसान कांग्रेस द्वारा किसान सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र के मलपुर में धान की फसल खरीदने के लिए मण्डी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है तथा प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश की सभी मण्डियों में मूलभूत सुविधाएं एवं आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जा रही हैं।  किसानों को उपज का उचित मूल्य एवं उन्नत तकनीक प्रदान करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार यथा सम्भव प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here