Home Punjab Punjab News : व्यक्ति की दुबई में हुई थी मौत, आज गांव पहुंचा शव, देखें वीडियो

Punjab News : व्यक्ति की दुबई में हुई थी मौत, आज गांव पहुंचा शव, देखें वीडियो

0
Punjab News : व्यक्ति की दुबई में हुई थी मौत, आज गांव पहुंचा शव, देखें वीडियो

फतेहगढ़ चूड़ियां। दुबई में कामकाज के लिये गए व्यक्ति बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद आज सरकार से के मदद से व्यक्ति का शव फतेहगढ़ चूड़ियां पहुंचा है। जिसके बाद मृतक व्यक्ति के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि जोगिंदर सिंह 6 अक्टूबर को घर आना था, लेकिन 5 को ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद आज शव घर पहुंचा है। जिनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


मृतक जोगिंदर सिंह की पत्नी बलजीत कौर और बेटे अमनिंदर सिंह ने बताया कि जोगिंदर सिंह ढाई साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए दुबई गया था और अब उन्होंने अपने घर लौटने के लिए टिकट बुक की थी। जो 6 अक्टूबर रविवार को अचानक सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को 7 अक्टूबर को दी गई। सभी शर्तें पूरी करने के बाद उनका शव दुबई से फतेहगढ़ चूड़ी आ गया है, जिसका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here