Home Punjab>Moga Punjab News: कल पूरे देश में मनाया जाएगा करवा चौथ का व्रत, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

Punjab News: कल पूरे देश में मनाया जाएगा करवा चौथ का व्रत, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

0
Punjab News: कल पूरे देश में मनाया जाएगा करवा चौथ का व्रत, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

मोगा। देश भर में अपनी पति की लंबी उमर के लिए महिलाओं द्वारा करवा चौथ का त्यौहार कल बड़ी की श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं 16 सिंगार कर सज धज कर रहती है। वहीं, महिलाएं सुबह तारो की छांव में सरगी लेती है और फिर पूरा दिन निर्जला व्रत रहती जिसके बाद पूजा पाठ करती है। शाम को कथा सुनने के बाद दुल्हन रूप धारण कर पति की लंबी उम्र के रात को चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपने पति के हाथों से निवाला लेकर बरत को समाप्त करती हैं।

इस बार शुभ योग में करवा चौथ का व्रत

वैदिक पंचांग के मुताबिक करवा चौथ पर एक साथ कई तरह के शुभ योगों का निर्माण देखने को मिलेगा। करवा चौथ पर चंद्रमा और गुरु का संयोग वृषभ राशि में बनने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। वही इस दिन महालक्ष्मी, शश, समसप्तक और बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग देखने को मिलेगा। चंद्रमा इस दिन रोहिणी नक्षत्र में रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here