Home Punjab>Ludhiana Punjab News : आज सबसे महंगा Toll Plaza होगा Free

Punjab News : आज सबसे महंगा Toll Plaza होगा Free

0
Punjab News : आज सबसे महंगा Toll Plaza होगा Free

लुधियाना : किसानों द्वारा लगातार केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते आज पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फिर फ्री होगा। दरअसल, किसानों ने मंडी में आ रही समस्याओं के चलते यह फैसला लिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से किसानों को मंडियो में आ रही मुश्किलों के विरोध में 20 अक्तूबर को नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि मंडियों में से किसान की फसल को उठाया जाए परंतु आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में कई दिनों से भारी समस्याओं का सामना कर रहा है। 11 अक्तूबर को जिला प्रशासन ने लुधियाना दाना मंडी का दौरा करने के बाद किसानों को यह विश्वास दिलाया था की 2-3 दिन में धान की फसल को उठाने का काम शुरू हो जाएगा परंतु आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी मंडी में किसान की फसल वैसे ही पड़ी हुई है।

20 अक्टूबर को भारतीय किसान-मजदूर यूनियन के पदाधिकारी पहले नई दाना मंडी जालंधर बाईपास में इकट्ठे होंगे, फिर मंडी से ट्रक और ट्रालियों में धान की बोरियां भरकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर ले जाएंगे और तब तक टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा जब तक मंडी में धान की खरीद व लिफ्टिंग शुरू नहीं हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here