Home Punjab>Ludhiana Punjab News : NRI व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Punjab News : NRI व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
Punjab News : NRI व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लुधियाना : एनआरआई व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।  जानकारी के मुताबिक पौने 11 बजे के करीब ओमेक्स रैजीडेंसी में एक 58 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक व्यक्ति 13वीं मंजिल से गिरा है। उसके सिर पर चोट लगी है जिस कारण उसने मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ शव देख ओमेक्स रेजीडेंसी में रहने वाले लोग भी इकट्ठा हो गए।

जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना सदर और चौकी ललतों की पुलिस पहुंची। जानकारी मुताबिक सिंदर मूलरुप से गांव शहजादा का रहने वाला है। काफी समय से वह कनाडा में परिवार के साथ रहता है। अभी 3 दिन पहले ही वह भारत आया और ओमेक्स रेजीडेंसी के फ्लेट में रुका।

मृतक की किन कारणों से मौत हुई है अभी इस बारे कुछ पता नहीं चल सका। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने कहा कि ओमेक्स रेजीडेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चैक कर रही है।  फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here