Home National India News: फिर मिली 30 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा

India News: फिर मिली 30 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा

0
India News: फिर मिली 30 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा
Highlights:
  1. 30 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा।
  2. पिछले 8 दिन में 120 से ज्यादा विमानों को धमकियाँ मिल चुकी हैं।
  3. इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता।
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर, 2024: एक बार फिर सोमवार देर रात 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक इनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। पिछले 8 दिन में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम हमले की धमकी मिल चुकी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को उसकी चार उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले। इनमें मंगलुरु से मुंबई आ रही 6E164 फ्लाइट, अहमदाबाद से जेद्दा जा रही 6E 75 फ्लाइट, हैदराबाद से जेद्दा जा रही 6E67 फ्लाइट और लखनऊ से पुणे आ रही 6E 118 शामिल हैं। विस्तारा और एयर इंडिया के प्रवक्ताओं ने मंगलवार को पुष्टि की कि सोमवार को कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। हमने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here