Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Ram Rahim के खिलाफ 3 केसों को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: Ram Rahim के खिलाफ 3 केसों को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Ram Rahim के खिलाफ 3 केसों को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेअदबी से जुड़े तीन मामलों में केस चलाने की मंजूरी पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये मामले साल 2015 से जुड़े हैं। दरअसल, पंजाब पुलिस ने राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी थी,लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब पंजाब सरकार से अनुमति मिलने पर पुलिस जल्द राम रहीम को पंजाब लाने वाली है और यहां की अदालत में 3 केसों में सुनवाई की जाएगी।

दूसरी ओर राम रहीम के मामले में सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने पर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने बयान सामने आया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के दौरान हमारा मैनिफेस्टो भी यही था कि हम लोगों को इंसाफ दिलवाए। उन्होंने कहा कि हमारे सिख समुदाय के लोगों के साथ जो बेअदबी हुई है अब सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद उनको पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य यही रहा है कि जो भी गलत काम करेगा उसको बक्शा नहीं जाएगा और उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अब राम रहीम के खिलाफ मंजूरी देने पर आप पार्टी की सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि आप पार्टी सभी धर्मों का सत्कार करती है और जिस भी धर्म या किसी व्यक्ति के साथ कोई गलत काम होगा उसको बक्शा नहीं जाएगा।

रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है यहां केस चलने के बाद अगर राम रहीम पर कुछ भी आरोप साबित होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिन लोगों ने बेअदबी की है उन लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पिछली सरकारों को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि यह लोग वोटों की राजनीति करते थे, लेकिन हम लोगों के इंसाफ दिलाने की राजनीति करते है। पंजाब के लोगों के दिलों में बेअदबी की घटनाओं को लेकर काफी समय से रोष पाया जा रहा था और इंसाफ की गुहार लंबे समय से लगाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बेअदबी की है उनका पर्दाफाश होगा।

दूसरी ओर पंजाब की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही इन सभी चुनाव को जीतेगी और जालंधर में हुए उप चुनाव की जीत ने बता दिया कि जालंधर के लोग आम आदमी पार्टी को कितना प्यार करते है। रमन अरोड़ा का कहना हैकि जालंधर की तर्ज पर अब इस चारों सीटों पर भी आप पार्टी की जीत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here