Punjab News: डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर BJP नेता ग्रेवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः भाजपा नेता ने खनौरी बॉर्डर पर मरण व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर उनकी बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को डल्लेवाल का आमरण अनशन तुड़वाने के लिए कदम उठाने की अपील की गई। जिसके चलते भाजपा नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचकर श्री अकाल तख्त साहिब के सुझाव बॉक्स में सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के नाम पर एक पत्र डाला।

मामले को लेक बातचीत करते सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कई मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब के पंज साहिबान की एकत्रता में भूख हड़ताल पर बैठने वाले व्यक्तियों में से बलवंत सिंह राजोआना को सेहत का ध्यान रखते हुए अनशन को खत्म करने के आदेश दिए थे। उसी तरह वह किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को ध्यान में रखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। उन्होंने कहा कि उसी तरह गुरमुख सिख जगजीत डल्लेवाल को मरण व्रत खत्म करने के लिए जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अहम भूमिका निभाने पर विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी अपील की कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई नेता या कार्यकर्ता उपवास जैसा निर्णय न ले। उन्होंने कहा कि मैंने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस विषय पर चर्चा भी की है। जिसको लेकर आज उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को भी इस मामले में हस्तक्षेप कर मरण व्रत तुड़वाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ लीडरशीप से भी बात की थी। भाजपा नेता ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों का मसला जल्द से जल्द सुलझाने के लिए बात करेंगे और किसानों की मांगें मानने को लेकर अपील करेंगे। इसी को लेकर आज श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास की है कि जल्द से जल्द किसानों की मांगें मानी जाएं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...