Stock Market: Tariff के एलान से पहले Market में सकारात्मक शुरुआत, Sensex में 200 अंक की तेजी

Written by

in

बिजनेसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के एलान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 256.82 अंक बढ़कर 76,281.33 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.04%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.17% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.24% की तेजी है। 1 अप्रैल को अमेरिका का डाओ जोंस 0.028% गिरकर 41,989 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.87% की तेजी रही जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.38% चढ़कर बंद हुआ। 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,901 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,322 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

₹745 करोड़ का IPO लाएगी आनंद राठी शेयर-स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड
आनंद राठी ब्रोकरेज ग्रुप की कंपनी आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आएगी। कंपनी ने मंगलवार को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास IPO पेपर्स दोबारा फाइल किए हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किए थे। IPO में कंपनी 745 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इश्यू की फेस वैल्यू 5 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी रिटेल, HNI और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को ब्रोकरेज सर्विस प्रोवाइड करती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *