Home Health Protein, Fiber और vitamins से भरपूर है यह दाल, जानें फायदे

Protein, Fiber और vitamins से भरपूर है यह दाल, जानें फायदे

0
Protein, Fiber और vitamins से भरपूर है यह दाल, जानें फायदे

हेल्थः मूंग दाल जो हर किसी के घर में आम पाई जाती है। जो खाने में स्वादिष्ट के साथ मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में जाते हैं। खाने के बाद यह दाल आसानी से पाच भी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार मूंग दाल एक संतुलित दाल होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मूंग दाल एक प्रकार की दलहनी फसल मानी जाती है। इसके दाने हरे रंग के व छिलका उतारने पर यह पीले रंग की हो जाती है। इसका स्वाद हल्का मीठा और कसेला होता है।

मूंग दाल के फायदे
– मूंग दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यह पाचन तंत्र को सुधारने और कब्ज से राहत देने में बहुत फायदेमंद दाल होती है।
– मूंग दाल में कम कैलोरी और उच्च फाइबर होने के कारण यह वजन नियंत्रण करने में सहायक होती है।
– मूंग दाल में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ह्रदय की सेहत को सुधारने में बहुत मदद करती हैं। इसके सेवन से हृदय मजबूत होता है।
-मूंग दाल में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
– मूंग दाल के लगातार सेवन से त्वचा पर निखार आता है. कील मुंहासे की समस्याओं में यह दाल काफी उपयोगी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here