Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: विवादों में घिरी Beat All Sports, कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

Jalandhar News: विवादों में घिरी Beat All Sports, कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

0
Jalandhar News: विवादों में घिरी Beat All Sports, कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर स्थित इंडस्ट्री एरिया में Beat All Sports की फैक्टरी के विवादों में घिरने का मामला सामने आया है। जहां कर्मियों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कर्मियों का आरोप हैकि फैक्टरी मालिक द्वारा पिछले 3 माह से उन्हें सैलेरी नहीं दी जा रही।

कर्मियों का कहना हैकि उन्हें 3 माह की सैलेरी ना मिलने से बच्चों की स्कूलों की फीस देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घर का गुजारा करना अब मुश्किल हो गया। जिसके चलते आज सभी कर्मी परेशान होकर फैक्टरी के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन कर रहे है। कर्मियों का कहना है कि त्यौहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में वह घर का गुजारा बिना पैसों के कैसे करें। कर्मियों से जब बात की गई कि फैक्टरी के स्टाफ से उनकी क्या बात हुई है तो उन्होंने कहा कि स्टाफ के कर्मी उनका फोन नहीं उठा रहे है।

कर्मियों का आरोप है कि सैलेरी के साथ-साथ उनका बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में 90 से अधिक कर्मियों द्वारा आज फैक्टरी संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं कर्मियों के प्रदर्शन को लेकर अभी फैक्टरी संचालक और स्टाफ का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता देंकि स्पोर्ट्स की फैक्टरी में हॉकी सहित अन्य सामान बनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here