Home National असमंजस में लोग! कब है Diwali? 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

असमंजस में लोग! कब है Diwali? 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

0
असमंजस में लोग! कब है Diwali? 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्लीः लंबिया छुट्टियां आने वाली हैं। एक-दो नहीं, पूरे 5 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। कॉलेज, यूनिवर्सिटी के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश रहने वाला है। क्योंकि हरियाणा दिवाली पर शुरू होने वाला हॉलिडे 3 नवंबर तक चलेगा। दरअसल, पहले हरियाणा में दिवाली की छुट्टी गुरुवार 31 अक्टूबर और शुक्रवार 1 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन अब ये तारीखें बदलकर 30 और 31 अक्टूबर कर दी गई हैं।

हरियाणा सरकार की छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक राज्य में 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली की छुट्टी होगी। फिर 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी होगी। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ स्कूलों में यह अवकाश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

1 नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाता है। इस बार 1 नवंबर शुक्रवार पड़ रहा है। स्कूलों और सरकारी ऑफिसों में हरियाणा दिवस की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद 2 नवंबर शनिवार और 3 नवंबर रविवार हो जाएगा। यानी स्कूल बंद रहेंगे। तो इस हिसाब से कुल 5 दिनों की मौज होने वाली है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, हरियाणा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों समेत अन्य सरकारी कर्मियों को भी लंबी छुट्टी मिलने वाली है। हरियाणा सरकार के जारी नोटिस के तहत दिवाली की छुट्टी की तारीख पर कन्फ्यूजन दूर हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here