Home National टंकी में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

टंकी में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

0
टंकी में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

पाटन : नीमकाथाना में घर के बाहर रखी पानी की टंकी में नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 19 दिन का नवजात बच्चा घर में अपनी दादी के पास सो रहा था। देर रात दादी की नींद खुली तो बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद परिवार ने तलाश की तो नवजात टंकी में मिला। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि पाटन के रहने वाले कृष्ण कुमार के बेटे का शव मिलने की सूचना गत रात 2:35 पर मिली थी। मौके पर जाकर शव को अस्पताल लेकर गए। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार नवजात बच्चे के पिता रतनगढ़ में फायर बिग्रेड में नौकरी करता है। वह रात को ड्यूटी पर था। घटना के समय घर में बच्चे के दादा पचनाराम, दादी मेवा देवी, मां सरोज देवी, ताऊ नाथ सैनी और दो बुआ पिंकी व आशा थे।

 नवजात की बुआ ने बताया कि शादी के 8 साल बाद भाई कृष्ण कुमार और भाभी सरोज देवी के बच्चा हुआ था। मंगलवार रात भाभी के साथ कमरे में मेरी मां मेवा देवी सो रही थी। बच्चा मेरी मां के पास था। रात करीब 12 बजे मां की आंख खुली, उन्होंने देखा तो बच्चा नहीं था। मां के शोर मचाने पर सभी जागे। घर के कमरों, छत और बाहर देखा लेकिन भतीजा नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here