Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कमिश्नर और उद्योगपतियों से मिले DGP Gaurav Yadav, कहा- जल्द होगी पुलिस की नई भर्तियां, देखें वीडियो

Punjab News: कमिश्नर और उद्योगपतियों से मिले DGP Gaurav Yadav, कहा- जल्द होगी पुलिस की नई भर्तियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: कमिश्नर और उद्योगपतियों से मिले DGP Gaurav Yadav, कहा- जल्द होगी पुलिस की नई भर्तियां, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में इस माह लगातार दूसरी बार यानी आज पंजाब के DGP गौरव यादव ने दौरा किया। डीजीपी के लुधियाना दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर मीटिंग की। मीटिंग की पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल सहित कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। वहीं क्राइम पर नकेल कसने के लिए डीजीपी ने 14 नई गाड़ियों को हरी झंडी दी।

डीजीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 400 करोड़ से ज्यादा की सपंति जब्त की गई है। डीजीपी ने कहा कि नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में जल्द ही नई भर्तियां की जा रही हैं और जरूरत के मुताबिक लुधियाना पुलिस को भी फोर्स दी जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस का मकसद स्ट्रीट क्राइम को पूरी तरह से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि पंजाब में अब तक सबसे ज्यादा हेरोइन बरामद की है और इसके अलावा पुलिस लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद डीजीपी गौरव यादव ने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर तरह के कदम उठा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here