Home Punjab>Ludhiana Punjab News: जुआ खेलते 4 आरोपी नगदी सहित गिरफ्तार

Punjab News: जुआ खेलते 4 आरोपी नगदी सहित गिरफ्तार

0
Punjab News: जुआ खेलते 4 आरोपी नगदी सहित गिरफ्तार

लुधियानाः सीआईए-2 की पुलिस टीम द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एएसआई विशाखा सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कुछ आरोपी जुआ खेलने के आदि है और वह मोहल्ला गुरु अर्जुन नगर में जुआ खेल रहे है। गुप्त सूचना के आधार उन्होंने अर्जुन नगर में रेड करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ ​​टोनी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मकान नंबर 115 मोहल्ला ज्योति कॉलोनी ड्रीम पार्क थाना जमालपुर, जसपाल सिंह उर्फ ​​जस्सा पुत्र भाग सिंह निवासी मोहल्ला न्यू शास्त्री नगर, प्रदीप दुगल पुत्र वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला न्यू मोती नगर थाना मोती नगर और दविंदर सिंह उर्फ ​​टिंकू पुत्र परमिंदर सिंह निवासी मोहल्ला निम्मवाला चौक लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने हरजिंदर सिंह उर्फ ​​टोनी के कब्जे से 35 हजार रुपये नगदी और 52 कार्ड बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here