Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

0
Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

नकदी और मोबाइल लूट हुए फरार 

जालंधर,ens : गांव धोगड़ी में नहरी रोड पर इंडस्ट्रियल पार्क के नजदीक लुटेरों ने बाइक सवार प्रवासी मजदूर सागर को घेरकर उस पर दातर से जानलेवा हमला कर दिया और उससे मोबाइल फोन व नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित सागर ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर काम से छुट्टी कर घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह नहर वाले रास्ते पर पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित सागर ने बताया कि उसका साथी मौके से फरार हो गया और वह लुटेरों के हत्थे चढ़ गया।

लुटेरों ने उसे जान से मार देने की धमकी दी और मोबाइल व नकदी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी के इंचार्ज जंग बहादर सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर की। इंडस्ट्रिलिस्ट चरणजीत सिंह मैंगी ने इस संबंध में कहा कि हर रोज हो रही ऐसी वारदातें बहुत बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। लेबर का काम से छुट्टी कर जाना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि किसी भी समय कोई लुटेरा उन्हें अपना शिकार बना सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अगर इस मामले को गंभीरता से न लिया तो फैक्टरी वालों को लेबर मिलनी मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने कहा है कि इन वारदातों को रोकने के लिए हमें डी.सी. व एसएसपी से मिलकर पूरा मामला उनके समक्ष रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here