Home Punjab>Ludhiana Punjab News : पावरकॉम ने डाइंग और डायरी यूनिटों पर लिया एक्शन

Punjab News : पावरकॉम ने डाइंग और डायरी यूनिटों पर लिया एक्शन

0
Punjab News : पावरकॉम ने डाइंग और डायरी यूनिटों पर लिया एक्शन

250 फैक्ट्रियों पर एक्शन, 117 बिजली कनैक्शन काटे

 लुधियाना: प्रदूषण बढ़ा रही फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब सख्त नजर आ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सिफारिश के बाद बिजली विभाग द्वारा इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है। बुड्ढा दरिया को दूषित करने वाली डाइंगों पर अब पाल्यूशन बोर्ड ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पाल्यूशन बोर्ड द्वारा पावरकाम विभाग को डाइंगों और डायरीयों की सूची बनाकर भेजी गई है।जिसमें उन फैक्ट्रियों और डाइंगों के नाम है जो लोग बुड्ढा दरिया में विषेला पानी या गोबर मलमूत्र फेंकते है। अब तक पिछले दो महीने में पावरकाम ने 117 बिजली कनैक्शन काटे है।

जिनमें कुछ ऐसे लोग भी है जिनके टेपरेरी कनैक्शन काटे गए है तो कई ऐसे भी है जिनके अनिश्चित समय के लिए कनैक्शन काटे गए है। पावरकाम की इस कार्रवाई के बाद डाइंग यूनिटों में भी हड़कंप मचा है। डाइंग यूनिटों के मालिकों को लगातार पाल्यूशन बोर्ड और जिला प्रशासन चेतावनी देता आ रहा है कि वह एसटीपी प्लांट का इस्तेमाल करें लेकिन बहुत कम डाइंग इंडस्ट्री के लोग एसटीपी का इस्तेमाल कर रहे है। डाइंग एसोसिएशन के प्रधान कमल चौहान ने कहा कि पावरकाम विभाग द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है वह उन फैक्ट्रियों पर हो रही है वातावरण को दूषित कर रहे है। इस तरह के लोगों पर एक्शन होना भी लाजमी बनता है।

लेकिन पावरकाम विभाग पिक एडं चूज पालिसी के साथ काम कर रहा है। कई फैक्ट्रियों पर एकदम से कार्रवाई हो रही है जबकि कइयों को सिर्फ नोटिस भेजे गए है लेकिन अभी भी वहां कोई एक्शन नहीं हुआ। पावरकाम के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने कहा कि 250 के करीब ऐसी फैक्ट्रियां है जिन पर एक्शन लेने के लिए पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड़ ने लिखकर दिया हुआ है। पाल्यूशन बोर्ड द्वारा जिन फैक्ट्रियों या डायरी संचालकों की सूची दी गई है उन पर एक्शन लिया जा रहा है। पिछले 2 महीने में 117 लोगों के कनैक्शन काटे जा चुके है। अधिकतर यह वही फैक्ट्रियां है जो बुड्ढा दरिया को दूषित कर रही है। आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here