Home Punjab>Firozpur Punjab News: दो जगह खेतों में जलाई पराली; पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: दो जगह खेतों में जलाई पराली; पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: दो जगह खेतों में जलाई पराली; पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो
फिरोजपुरः खेतों में खड़ी धान की पराली में आग लगाने का सिलसिला लगातार जारी। जिले में दो जगह पराली जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पहुंच कर आग बुझाई। पहला मामला फिरोजपुर के कस्बा गुरु हर सहाय के गांव सौदे के मोहन का तो दूसरा मामला फिरोजपुर के गांव आरिफके का है। जहां किसानों द्वारा धान की पराली के खेतों में आग लगाई गई थी और पुलिस ने उन्हें जाकर बुझाया है और उन पर कार्रवाई करते मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि फिरोजपुर जिला पुलिस के अधीन आते सभी थानों की पलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और जो किसान खेतों में धान की पराली को जला रहे हैं उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उन पर मुकदमे भी दर्ज किया जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह खेतों में धान की पराली को ना जलाएं।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here