Home Punjab>Amritsar Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं 105 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की कार से 6 किलो हेरोइन बरामद की। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लवप्रीत सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ से ली गई हेरोइन की खेप को दूसरे ड्रग तस्कर नवजोत सिंह को सौंपने वाला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने रविवार को तुर्की-आधारित ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के 2 सहयोगियों को 105 किलो हेरोइन और 5 विदेशी पिस्तौल एवं एक देशी पिस्तौल समेत 6 हथियारों के साथ गिरफ्तार करके सीमा पर तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया था।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नवजोत सिंह निवासी बाबा बकाला, अमृतसर और लवप्रीत कुमार निवासी काला संघिया, कपूरथला के रूप में हुई थी। यादव ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 31.93 किलो कैफीन एनहाइड्रस और 17 किलो डेक्स्ट्रोमेथॉफऱ्न (डीएमआर) सहित बड़ी मात्र में प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here