Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दोस्त के साथ Birthday Party मनाने गया युवक हुआ लापता

Punjab News: दोस्त के साथ Birthday Party मनाने गया युवक हुआ लापता

0
Punjab News: दोस्त के साथ Birthday Party मनाने गया युवक हुआ लापता

लुधियानाः शिमलापुरी में दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक तालाश करने के बाद घटना संबंधी शिकायत परिवार ने पुलिस को दे दी है। परिवार ने बताया कि 24 वर्षीय हर्षप्रीत 25 अक्टूबर को अपने दोस्त का जन्म दिन मनाने उसके साथ बाइक पर गया था। बताया जा रहा हैकि बर्थडे पार्टी में कुल 3 लोगों ने मिलकर शराब पी थी। जिसके बाद से वह लापता हो गया।

परिजनों को शक है कि उनके बेटे की किसी ने किडनैपिंग की है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस जांच कर रही है। परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हर्षप्रीत अपने दोस्त जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू के साथ उसी के मोटरसाइकिल प्लेटिना रंग काला नंबर PB91M-9683 पर दोस्त सुनील नाम के घर शिमलापुरी ने जन्म दिन की पार्टी मनाने गया था।

जिसके बाद से हर्षप्रीत लापता हो गया। परिवार ने रिश्तेदारों में भी उसकी काफी तलाश की लेकिन हर्षप्रीत के बारे कुछ नहीं पता चल पाया। तरलोचन सिंह ने पुलिस को शक जताया कि उनके बेटे की किसी ने निजी स्वार्थों के कारण किडनैप किया हुआ है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here