Home Punjab>Amritsar Punjab News: कोठी से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Punjab News: कोठी से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0
Punjab News: कोठी से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

अमृतसर : त्यौहारी सीजन के दौरान प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब एक्साइज विभाग और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन करके वेरका-मजीठा बाईपास पर स्थित कोठी में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने कोठी से 854 अंग्रेजी शराब की बोतले और 35 क्वार्टर (पव्वे) बरामद किए है। बरामद की गई खेप के बड़ी संख्या में शराब की महंगी विदेशी बोतले शामिल थी। हालांकि कुछ स्टॉक हरियाणा से संबंधित था। इस मामले में एक्साइज विभाग की टीम और पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग को सूचना थी कि मनीष कुमार पुत्र तरविंदर कुमार निवासी गुरु रामदास एवेन्यू ने अपनी एक अलग तौर पर कोठी संधू एनक्लेव वेरका-मजीठा बाईपास में 63.(ए) किराए पर ले रखी है जहां पर वह दूसरे प्रदेशों से शराब दो नंबर में खरीद कर स्टोर कर लेता है और उसे ब्लैक में बेचता है। सूचना यह भी थी कि इस समय कोठी के बीच भारी मात्रा में शराब का स्टॉक पड़ा है। इस पर आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर अमृतसर रेंज सुखविंदर सिंह और जिला आबकारी अधिकारी गौतम गोविंदा के निर्देश पर टीम को भेजा जिसमें इंस्पेक्टर आरएस बाजवा और इंस्पेक्टर मोहित गुप्ता थे। उधर पुलिस की तरफ से ज्वाइंट ऑपरेशन में डीएसपी अमृतसर नॉर्थ मनिंदर पाल सिंह शामिल हुए।

एक्साइज और पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापामारी करते हुए कोठी को जब खोला तो वहां पर शराब का स्टॉक मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्टॉक कब्जे में लिया तो पता चला कि कई शराब की पेटीयां विदेशी हैं और कई बोतलों पर हरियाणा की मोहर लगी हुई थी, जो पंजाब में नहीं बिक सकती। शराब के स्टॉक में गैलेंलिविच स्कॉच (15 साल मेच्योर्ड), मंकी शोल्डर, चिवास रीगल, जॉर्डन, विलियम लॉसन, जॉनी वॉकर, गोल्ड लेबल रिजर्व, ग्लैमोरेजन, बेलेंटाइन जैसे ब्रांड बरामद हुए बताते चलें कि बीते सप्ताह में भी आबकारी विभाग और पुलिस की जॉइंट टीम ने 368 बोतल महंगी शराब बरामद कर ठेकेदार राजकुमार बब्बा और उसके साथी को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here