Home Tech 699 रूपये में मिल रहा 4जी फोन, कंपनी ने किया ऐलान

699 रूपये में मिल रहा 4जी फोन, कंपनी ने किया ऐलान

0
699 रूपये में मिल रहा 4जी फोन, कंपनी ने किया ऐलान

नई दिल्लीः रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दीपावली पर जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में 30 फीसदी की भारी भरकम कटौती कर दी है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है। इस ऑफर में 999 रुपये का जियोभारत मोबाइल फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है। जियोभारत फोन को 123 रुपये में रिचार्ज में आपको अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल और 14 जीबी डेटा मिलता है।

अन्य नेटवर्क्स, फीचर फोन के मासिक रिचार्ज के लिए कम से कम 199 रुपये वसूल करते हैं, वहीं जियो के मुकाबले 76 रुपये अधिक मंहगा है। एक तरह से 9 महानों के रिचार्ज के बाद जियोभारत फोन ग्राहक को फ्री का पड़ेगा।

जो ग्राहक अभी तक 2जी या 3जी फोनो इस्तेमाल कर रहैं हैं, उनके लिए 4जी पर शिफ्ट करने का यह एक अच्छा मौका है। इस फोन में आपको 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल, मूवी प्रीमियर और नई फिल्में, वीडियो शो, लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, जियोसिनेमा के हाइलाइट्स, डिजिटल भुगतान, QR कोड स्कैन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here