Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बल्टन पार्क में पटाखा मार्किट में पुलिस की Raid, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें LIVE

Jalandhar News: बल्टन पार्क में पटाखा मार्किट में पुलिस की Raid, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें LIVE

0
Jalandhar News: बल्टन पार्क में पटाखा मार्किट में पुलिस की Raid, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें LIVE

जालंधर, ENS: बल्टन पार्क में बीते दिन अवैध रूप से बनी कई दुकानों के खिलाफ प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी। जिसके बाद आज थाना 1 की पुलिस ने बल्टन पार्क में 20 लाइसेंसी दुकानों से अधिक बनी दुकानों पर रेड की। दरअसल, प्रशासन द्वारा 20 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया गया था, लेकिन वहां पर 108 दुकानें बन गई।

इस दौरान पुलिस ने रेड के दौरान कई दुकानों के लाईसेंस चैक किए। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बिना प्रशासन की इजाज़त से बल्टन पार्क में 100 से अधिक दुकानें खुलने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर आज दबिश दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बिना लाईसेंस के दुकानें खोलकर बैठे पटाखा व्यापारियों पर कारवाई की है। थाना एक के प्रभारी हरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ वहां रेड करके कुछ दुकानदारों को राउंडअप किया गया है। वहीं पुलिस की रेड के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here